चम्पावत: बनलेख में दर्दनाक हादसा😥 खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें -

चम्पावत, प्रेस 15 न्यूज। राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बनलेख के समीप मंगलवार को एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया और पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके के लिए रवाना हुईं। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

Ad

पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग और स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने खाई में उतरकर अभियान चलाया और वाहन में फंसे चारों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल और समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ प्रभारी देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह व अमित मिश्रा तथा होमगार्ड के दीपक, कमल कुमार और नीरज सिंह सहित पुलिस, राजस्व कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव अभियान में जुटे सभी कार्मिकों की तत्परता की सराहना करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा दुर्घटना की स्थिति और घायलों के उपचार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें