
चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। चुनावी व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग प्रत्यायल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्टेशन बाजार से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कथित रूप से नियोजित तरीके से वोटों में हेरफेर कर सत्ता में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े इन मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री निर्मला गहतौड़ी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला मेहरा, मुन्ना ढेक, रंजीत अधिकारी, दिग्विजय कार्की, लोकेश पांडे, सचिन मेहरा, आशीष बिष्ट, वीएन शर्मा, अभिषेक तड़ागी, रोहन मेहरा, नीरज कालाकोटी, नीरज पांडे, तुषार वर्मा, कमल रैंसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)









