नेपाल में आई बाढ़ को लेकर चम्पावत प्रशासन अलर्ट, प्रभावितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

खबर शेयर करें -

चम्पावत, प्रेस 15 न्यूज। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से जन-धन की क्षति को देखते हुए चम्पावत जिला प्रशासन ने जनपद के लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), चम्पावत की ओर से जारी सूचना में नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Ad

जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि जनपद चम्पावत का कोई नागरिक नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित है अथवा इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी साझा करना चाहता है, तो वह जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत से संपर्क कर सकता है।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें संपर्क

– 05965-230819

– 05965-230703

– 7895318895

– 7579060090

– 9528135726

– 1077 — टोल फ्री

ई-मेल: [email protected]

प्रशासन की ओर से जारी पत्र के अनुसार, ये संपर्क माध्यम नेपाल में आई बाढ़ से प्रभावित चम्पावत जनपद के नागरिकों की सहायता तथा आवश्यक जानकारी साझा करने के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

जनहित में अपील: यदि आपके परिवार, परिचित या किसी अन्य व्यक्ति का संबंध चम्पावत से है और वह नेपाल में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुआ है, तो ऊपर दिए गए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के नंबरों पर तत्काल संपर्क करें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें