रामनगर में महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाने उतरे CDO अरविंद कुमार पांडे, “वोकल फॉर लोकल” बना आकर्षण का केंद्र

खबर शेयर करें -

रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। रामनगर में आयोजित “वोकल फॉर लोकल” बायर-सेलर सम्मेलन स्थानीय महिला उद्यमियों के लिए उम्मीदों और नए बाजार की संभावनाओं का बड़ा मंच बन गया।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पाण्डेय ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों का निरीक्षण कर उनका उत्साहवर्धन किया और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों से इन स्थानीय उत्पादों को देश-प्रदेश से आने वाले पर्यटकों तक पहुंचाने का आह्वान किया। पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और ऑर्गेनिक उत्पादों से सजे स्टॉल कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बने रहे।

Ad

आज विकासखंड रामनगर के एक रिसोर्ट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत ‘वोकल फार लोकल मीट’ बायर सेलर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में होटल अनन्तम रामनगर में ग्रामीण विकास विभाग की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत वोकल फार लोकल मीट सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड रामनगर, कोटाबाग, हल्द्वानी, धारी, भीमताल एवं रामनगर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा कुल 12 स्टॉल लगाए गए।

इन स्टॉलों में ऐपण, छूट बैग, पर्स, रेशम पेंटिंग, पिछौड़ा, ऐंपण, थाल, घंटी, शहद, हींग, सोवेनियर, स्लीपर, मोरंगा अचार, जैम, चटनी, वूलन टाईज, ब्लैक पौट्री, आर्गनिक दालें, मल्टीग्रेन आटा, मसाले, जूस, घी, आंवला कैंडी आदि उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों को देखने और खरीदने में लोगों ने विशेष रुचि दिखाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान, ब्लाक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख एवं सहायक परियोजना निदेशक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

खण्ड विकास अधिकारी रामनगर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सहायक परियोजना निदेशक ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जबकि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपने उत्पादों की विशेषताओं और निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं स्थानीय उत्पादों के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

उन्होंने होटल व्यवसायियों से अपील की कि वे इन उत्पादों को अपने प्रतिष्ठानों में स्थान देकर स्थानीय महिलाओं को स्थायी बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करें।

महिला उद्यमियों ने भी होटल एसोसिएशन से उनके उत्पादों के विपणन एवं टाई-अप की मांग रखी, ताकि उनके उत्पाद अधिक से अधिक पर्यटकों तक पहुंच सकें।

इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने SHG स्टॉलों का निरीक्षण किया। महिलाओं ने अपने उत्पादों की गुणवत्ता, उपलब्धता और बाजार की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने “वोकल फॉर लोकल” पहल की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, ब्लाक प्रमुख मंजू नेगी, होटल एसोसिएशन के पुनीत सचदेव, कुलदीप सिंह, पुनीत अग्रवाल, अम्मू काण्डपाल, विशाल डंगवाल, दीपक खर्कवाल, जीएम एसोसिएशन के राजीव शाह, सुन्दर बिष्ट, खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, गिरीश पाण्डे, तनवीर असगर, डा. श्वेता, नवीन सती, मिथलेश डंगवाल, संजय डबराल, भूपेंद्र जीना, किरन जोशी, भावना मेहरा, प्रियंका, पूजा टम्टा, सरस्वती जोशी, लता सुयाल, शिव चरन श्रीवास्तव सहित दर्जनों समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन कुंवर सामन्त एवं सुनील पंत द्वारा किया गया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें