स्वच्छता और सुशासन की नई मिसाल गढ़ते सीडीओ अरविन्द कुमार पांडे, आज भीमताल में दिखी झलक

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे प्रशासनिक कार्यशैली में लगातार सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जाने जा रहे हैं।

विभागीय व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ-साथ आम जनमानस तक सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुँचाने की दिशा में उनके प्रयास लगातार दिखाई दे रहे हैं।

Ad

विकास कार्यों को गति देने के साथ अब उन्होंने जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने की ठोस पहल शुरू की है, जिसकी झलक भीमताल में हुए बृहद स्वच्छता अभियान में देखने को मिली।

इसी कड़ी में रविवार को भीमताल क्षेत्र में सीडीओ अरविन्द कुमार पांडे के नेतृत्व में बृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में रोटरी क्लब के सदस्यों के साथ-साथ लगभग 20 शिक्षण संस्थानों लेक इंटरनेशनल स्कूल, ग्राफिक एरा सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान भीमताल झील एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सफाई की गई, जहां कूड़ा-कचरा एकत्र कर उसके समुचित निस्तारण की व्यवस्था की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश भी दिया।

सीडीओ ने इस अवसर पर कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसमें जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आम नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी, रोटरी क्लब के पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें