अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर चमकी हल्द्वानी की बेटी भार्गवी रावत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शहर की प्रतिभाशाली छात्रा भार्गवी रावत ने एक बार फिर गर्व का एहसास कराया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाया है। दक्षिण अफ्रीका में 7 से 13 दिसंबर तक आयोजित अंडर-15 गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में भार्गवी ने बायथलॉन, ट्रायथलॉन एवं लेज़र रन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए तीन कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह सफलता भार्गवी की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती है।

Ad

कक्षा 9 की छात्रा भार्गवी के पिता दीपक रावत जीआईसी बनभूलपुरा में प्रवक्ता और मां मोनी रावत जीआईसी मोतीनगर में शिक्षिका हैं।

उल्लेखनीय है कि भार्गवी रावत अब तक राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 50 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं। इससे पहले वर्ष 2024 में गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित नेशनल गेम्स में भी उन्होंने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

भार्गवी की सफलता यह साबित करती है कि यदि संकल्प मजबूत हो और मार्गदर्शन सही मिले, तो छोटे शहरों से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई जा सकती है। आज भार्गवी रावत प्रदेश की युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत बन चुकी हैं।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भार्गवी के साथ- साथ उनके माता पिता और परिजनों को बधाईयों का तांता लग गया है। सभी ने भार्गवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें