नैनीताल जिले में 3 होमस्टे मालिकों को मनमानी पड़ी भारी, 10000 का जुर्माना, 7 को नोटिस

खबर शेयर करें -

भीमताल/नैनीताल प्रेस 15 न्यूज। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को भीमताल क्षेत्र में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या और पर्यटन विभाग की टीम द्वारा होम स्टे इकाइयों का सघन भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के के दौरान कुल 16 होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जिसमें 3 इकाइयों का होम स्टे पंजीकरण संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर प्रत्येक पर 10,000 रुपए का अर्थदंड निर्धारित किया गया। इसके साथ ही 7 इकाइयों को नियमावली के तहत गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध न कराने पर तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

Ad

कार्रवाई के साथ-साथ जिन इकाइयों को नोटिस दिए गए उनमें सरोज कुमार दुर्गा, श्याम नारायण गुप्ता, रिमानी जोशी, ममता जोशी, अफसर खान, अंशुमन मेहता रहे। होमस्टे के निरीक्षण के दौरान जिन इकाइयों पर जुर्माना लगाया गया उनमें Pio Palace, Lake Mount, Rose Mary शामिल थे। निरीक्षण के दौरान भीमताल इन होम स्टे बंद पाई गई।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं देना प्राथमिकता है। सभी होम स्टे संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा और मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। मानकों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें