आज फिर नैनीताल में अग्निकांड, खाक हुई तल्लीताल में दुकान (Video)

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में लगातार दूसरे दिन अग्निकांड से अफरातफरी का माहौल बन गया। इस बार तल्लीताल की व्यस्ततम बाजार के व्यावसायिक भवन में आग धधकी। दमकल विभाग से तेज स्थानीय लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया।

नैनीताल के तल्लीताल बाजार में जूते की एक दुकान में अचानक आग लग गई। व्यापारी विक्की लम्बा की दुकान में लगी आग को बुझाने के लिए बाजार के लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया।

Ad

व्यस्ततम व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्र होने के कारण बाजार के लोग तत्काल पहुँच गए। स्थानीय लोगों ने समय रहते पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाया जबकि दमकल विभाग के आग बुझाने का उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से दुकान में रखा आधा सामान जलकर खाक हो गया।

वीडियो: 🔥

सूचना पर पहुँची दमकल की टीम ने बची हुई आग को बुझाया। घना रिहायशी क्षेत्र होने के कारण बडा हादसा होने से टल गया। इससे पहले रविवार को नैनीताल में सात नंबर के ब्रिटिशकालीन ग्लेनमोर कुटीर में आग से काफी नुकसान हुआ था।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें