मुख्यमंत्री धामी से एक आवेदन… और कुछ घंटों में पूरी हुई उम्मीद

खबर शेयर करें -

देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर त्वरित और संवेदनशील प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में पहुंची एक महिला की स्वरोजगार से जुड़ी समस्या का समाधान कुछ ही घंटों में कर दिया गया।

स्थानीय निवासी बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह जूट बैग बनाकर अपने परिवार की आजीविका मजबूत करना चाहती हैं, लेकिन सिलाई मशीन नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं कर पा रही हैं। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Ad

मुख्यमंत्री के निर्देशों का तेजी से पालन करते हुए अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय में उसी शाम श्रीमती बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई। इससे अब उन्हें जूट बैग निर्माण के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

सिलाई मशीन मिलने पर भावुक हुईं श्रीमती बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी समस्या का समाधान इतनी जल्दी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की त्वरित कार्रवाई ने उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को नई उड़ान दी है।

राज्य सरकार का कहना है कि ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। सहसपुर की यह घटना इसी सोच और संवेदनशील कार्यशैली का एक उदाहरण बनकर सामने आई है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें