दूरस्थ क्षेत्रों के छात्रों के लिए बड़ी राहत, चमोली के नंदानगर में शुरू हुआ यूओयू अध्ययन केंद्र

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नंदानगर (चमोली), प्रेस 15 न्यूज। शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर (जनपद चमोली) में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र खोले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया।

सोमवार को महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय एवं शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर विधिवत हस्ताक्षर किए गए।

Ad

एमओयू हस्ताक्षर समारोह में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की ओर से कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, प्रो. गिरिजा पांडेय (निदेशक, आरएसडी), प्रो. एम. एम. जोशी (अतिरिक्त निदेशक, आरएसडी) एवं प्रशासनिक अधिकारी पी. एस. परिहार उपस्थित रहे। वहीं शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय, नंदानगर की ओर से महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विद्या शंकर ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

एमओयू के पश्चात् महाविद्यालय परिसर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र औपचारिक रूप से क्रियाशील हो गया है, जिसका अध्ययन केंद्र कोड 20001 निर्धारित किया गया है। इस केंद्र के माध्यम से शिक्षार्थी विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।

अध्ययन केंद्र की स्थापना से नंदानगर व चमोली जैसे दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बीए, एमए, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर अध्ययन का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि इस निर्णय से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि अध्ययन केंद्र की स्थापना से उच्च शिक्षा तक पहुंच सुगम होगी, पलायन में कमी आएगी तथा नंदानगर क्षेत्र में शैक्षणिक विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें