Haldwani: काठगोदाम में सैन्य परिवारों और आमजन को बड़ी सौगात, वूलन एक्सटेंशन काउंटर का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी वस्त्रों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर, काठगोदाम में वूलन एक्सटेंशन काउंटर का शुभारंभ किया गया।

इस पहल से अब सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और आम जनता को बेहतर गुणवत्ता के ऊनी उत्पाद सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों की निर्भरता से राहत मिलेगी।

Ad

काठगोदाम स्थित कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर, कैम्प में आज वूलन एक्सटेंशन काउंटर का विधिवत उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट कुमाऊँ एवं नागा रेजिमेंट सेंटर द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मेजर अनीश चन्द्रन (सेना मेडल), सूबेदार मेजर, जेसीओ तथा अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस वूलन एक्सटेंशन काउंटर का मुख्य उद्देश्य सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों एवं आम जनता को उच्च गुणवत्ता वाले ऊनी वस्त्र उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना है। अब तक ऐसे उत्पादों की खरीद के लिए लोगों को रानीखेत या नैनीताल जाना पड़ता था, लेकिन इस पहल से काठगोदाम एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही यह सुविधा मिल सकेगी।

इसके साथ ही यह काउंटर कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर की वीर नारियों और अन्य महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा, जिससे उनके जीवनयापन में सुधार, परिवार की आर्थिक मजबूती और बच्चों की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में सकारात्मक योगदान मिलेगा।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें