नैनीताल में सीएम के हाथों 121.52 करोड़ की 13 योजनाओं का लोकार्पण- शिलान्यास

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में जिले के विकास को नई गति देते हुए कुल 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं से पर्यटन, यातायात, शिक्षा, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत आधार मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान 42 करोड़ 77 लाख 31 हजार रुपये की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन किया गया। कुल योजनाओं में 30 करोड़ 66 लाख रुपये की दो परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 90 करोड़ 86 लाख 46 हजार रुपये की 11 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

Ad

प्रमुख लोकार्पण योजनाएं

29 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से सूखाताल झील को रिचार्जिंग जोन और टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया गया है। परियोजना के तहत झील का सौंदर्यीकरण, दो नई झीलों का निर्माण, जल शुद्धता के लिए एयरेशन प्लांट, दुकानों का निर्माण, शौचालय ब्लॉक, लिफ्ट व ट्रांजिट भवन तथा झील के चारों ओर पैदल मार्ग विकसित किया गया है।

इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से हल्द्वानी स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिला खनिज न्यास योजना के अंतर्गत पुस्तकालय की संरचनात्मक मजबूती और पुनरुद्धार का कार्य पूरा किया गया।

शिलान्यास की गई प्रमुख योजनाएं

9.63 करोड़ रुपये की लागत से बेतालघाट क्षेत्र में दूनीखाल से रातीघाट पाडली मार्ग पर प्री-स्ट्रेस मोटर पुल का निर्माण

34.03 करोड़ रुपये से नैनीताल तल्लीताल में ऑटोमेटेड मल्टीलेवल पार्किंग, जिसमें 202 चारपहिया व 96 दोपहिया वाहनों की सुविधा

38.57 करोड़ रुपये की लागत से रामनगर पुरानी तहसील परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, 343 वाहनों की क्षमता व 16 दुकानें

रामनगर के शंकरपुर और जोगीपुरा गांवों में सर्वो वोल्टेज स्टेबलाइजर की स्थापना (खनिज न्यास निधि से)

बेतालघाट के ग्राम अमेल में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण

हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों में कई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सड़कों और स्वास्थ्य इकाइयों का निर्माण व मरम्मत

गौला नदी के दानीजाला में रिवर क्रॉसिंग केबल का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं नैनीताल जिले के आधारभूत ढांचे को सशक्त करने, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार, रोजगार सृजन और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दायित्वधारी पदाधिकारी, कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें