रामनगर: टेढ़ा गांव की टूटी राहों पर उम्मीद की दस्तक, राहुल सिंह दरम्वाल ने सुनी ग्रामीणों की पीड़ा

खबर शेयर करें -

रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। रामनगर के टेढ़ा गांव में वर्षों से बदहाल सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों के बीच समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल पहुंचे।

उन्होंने ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के साथ पूरे गांव की सड़कों पर पैदल भ्रमण कर जमीनी हकीकत देखी तथा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव की उपेक्षा पर नाराजगी जताते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

Ad

टेढ़ा गांव में वर्षों से जर्जर और अधूरी पड़ी सड़कों की समस्या को लेकर समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने गांव पहुंचकर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दर्जनों ग्रामीणों, वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गांव की सड़कों पर पैदल चलकर उनकी वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आज भी उनका गांव विकास की दौड़ में लगभग 20 वर्ष पीछे चल रहा है। आधे गांव में अब तक सड़क तक नहीं पहुंच सकी है।

लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के समय सभी जनप्रतिनिधि गांव पहुंचते हैं, लेकिन उसके बाद गांव की सुध लेने वाला कोई नहीं आता। कई बार विधायक आवास और लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि विभाग के पास बजट नहीं है और क्या सिर्फ उनका ही गांव है।

ग्रामीणों ने बताया कि टेढ़ा गांव के लोग लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण और निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

राहुल सिंह दरम्वाल ने कहा कि क्षेत्र और समाज की समस्याओं के समाधान के लिए सभी ग्रामीणों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि वे पूर्व में भी कई क्षेत्रों में सड़क निर्माण और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते रहे हैं तथा रामनगर के विभिन्न हिस्सों में कई सड़कों के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की सड़कों की स्थिति को लेकर विभागीय अधिकारियों से लगातार वार्ता की जा रही है और वे स्वयं अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं।

स्थानीय ग्रामीणों और बुजुर्गों ने कहा कि राहुल सिंह दरम्वाल की कार्यशैली और जनहित के मुद्दों को उठाने के प्रयासों पर उन्हें भरोसा है तथा उन्हें उम्मीद है कि टेढ़ा गांव की सड़क समस्या का समाधान भी जल्द निकलेगा।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान रश्मि देवी, वार्ड सदस्य मदन सिंह, आनंद सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, दिनेश सिंह, विनोद रावत, आनंद सिंह, राकेश रावत, पूरन सिंह रावत, जमन सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, प्रीतम सिंह रावत, जगत सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह रावत, जसवंत सिंह रावत, कमल सिंह रावत, भारत सिंह रावत, मनीष रावत, भगत सिंह रावत, राम सिंह रावत, उदय सिंह रावत, करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, सौरभ छिमवाल, केशव बिष्ट सहित दर्जनों स्थानीय ग्रामीण, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें