
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के युवाओं और युवतियों के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा–आरसेटी नैनीताल द्वारा 31 दिनों का एसी एवं रेफ्रिजरेटर रिपेयर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 27 जनवरी 2026 से आरंभ होगा।
यह कार्यक्रम कुंवरपुर, गौलापार, हल्द्वानी स्थित आरसेटी परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पूरे जिले के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें से 75 प्रतिशत सीटें (25 सीटें) ग्रामीण क्षेत्र के बीपीएल परिवारों, एनआरएलएम स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और मनरेगा परिवारों के लिए आरक्षित हैं।
प्रशिक्षण पूरी तरह आवासीय एवं निःशुल्क होगा। प्रतिभागियों को चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा, जिससे विभिन्न ऋण एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लिया जा सकेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड/जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी निदेशक, आरसेटी नैनीताल द्वारा दी गई है।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
05946-266095, 8477009546, 8449692209, 9756947425









