
देहरादून, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।
आयोग ने कहा है कि मौसम विभाग द्वारा राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कैंची धाम मेले और चारधाम यात्रा के कारण भी कई मार्गों पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है।
आयोग के अनुसार, नैनीताल जनपद में नीम करौली बाबा कैंची धाम मेले के चलते नैनीताल, अल्मोड़ा और बागेश्वर सहित आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हो सकता है। वहीं देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में चारधाम यात्रा के कारण वाहनों का दबाव बना रहेगा।
ऐसी परिस्थितियों को देखते हुए आयोग ने दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र वाले शहर में एक दिन पूर्व पहुंचने तथा परीक्षा केंद्र का पूर्व निरीक्षण करने की सलाह दी है, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क
जनपद पुलिस कंट्रोल रूम जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
देहरादून 9411528820 9855828317
हरिद्वार 9411112972 7351428593
पौड़ी 9411112974 9410366707
चमोली 9411112977 9411352136
उत्तरकाशी 9411112976 9997871927
रुद्रप्रयाग 7579257572 7579104738
टिहरी 9411112975 9411399080
नैनीताल 9411112929 7819979449
ऊधमसिंहनगर 9411112980 8954725707
बागेश्वर 9411112983 9412097805
चम्पावत 9411112984 9675082336
पिथौरागढ़ 9411112982 9411305382
अल्मोड़ा 9411112981 7983511096









