उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने रुड़की और देहरादून में खोले दो नए अध्ययन केंद्र

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उच्च शिक्षा के विस्तार और विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने रुड़की एवं देहरादून क्षेत्र में दो नए अध्ययन केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों के संचालन हेतु विश्वविद्यालय मुख्यालय में औपचारिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

रुड़की क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज, हरिद्वार तथा देहरादून क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत जी.आर.डी. गर्ल्स डिग्री कॉलेज को अध्ययन केंद्र के रूप में संचालित किया जाएगा। एमओयू पर एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा, जी.आर.डी. गर्ल्स डिग्री कॉलेज के कैंपस निदेशक श्री सिद्धांत चमोली तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट ने हस्ताक्षर किए।

Ad

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय सेवा निदेशालय, परीक्षा एवं प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. लोहनी ने कहा कि नए अध्ययन केंद्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री, शैक्षणिक परामर्श, परीक्षा एवं प्रशासनिक सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। देहरादून स्थित जी.आर.डी. गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं हेतु समर्पित अध्ययन केंद्र को उन्होंने महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि इन केंद्रों से क्षेत्र के अधिकाधिक विद्यार्थी उच्च शिक्षा से जुड़ सकेंगे और राज्य में समावेशी शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें