उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश, जिलाधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस में एक घंटा सुनें जनता की पीड़ा, दें समाधान

खबर शेयर करें -

Uttarakhand news: Chief Minister Dhami’s instructions: DM should listen to people’s pain for one hour every working day: देहरादून/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। प्रोटोकाल का बहाना बनाकर जनता से दूर रहने और खुद की पब्लिसिटी के जनता दरबार लगाने वाले अधिकारियों को सावधान होने की जरूरत है।

जनसमस्याओं की अनदेखी अब प्रशासनिक अधिकारियों को महंगी पड़ेगी। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम जनता को हो रही परेशानियों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को जन समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए प्रत्येक समस्या या शिकायत संबंधित विभाग को भेजकर उस पर की गई कार्रवाई की जानकारी रखने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में एक घंटा जनसमस्याओं को सुनने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस समस्या का समाधान थाना, तहसील एवं जिला स्तर पर हो सकता है, वे समस्याएं अनावश्यक रूप से शासन स्तर पर न आए। इस प्रकार की शिकायतें आने पर उन्होंने सबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, आर्थिक सहायता, विद्युत, जमीन से संबंधित मामलों एवं अन्य समस्याएं रखी।

मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने और सभी जिलाधिकारियों को नियमित तहसील दिवस और बीडीसी की बैठकों का आयोजन करने के भी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बैठकों में सभी वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर आईजी गढ़वाल के.एस.नगन्याल, अपर सचिव संजय टोलिया, अपर जिलाधिकारी देहरादून जय भारत सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें