
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में जा गिरी। कार में मौजूद हल्द्वानी निवासी युवक राहुल की मौत की खबर है, जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल हैं।
नैनीताल के समीप पाइंस में थार जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई। थार में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचींधाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे।
थार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।
घटना का समय दोपहर एक बजे का बताया जा रहा है। एस.डी.आर.एफ.की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सी.ओ. सिटी अंजना नेगी, सी.एम.ओ.हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया।
जानकारी के अनुसार, आज राजस्थान से दो दोस्त अपनी थार कार से आए और हल्द्वानी से राहुल को लेकर कैंची धाम पहुंचे। मंदिर दर्शन के बाद तीनों थार से गोल्ज्यू देवता के दर्शनों के बाद नैनीताल में राहुल की परीक्षा के लिए आए थे। राहुल एग्रीकल्चर का छटे सेमिस्टर का छात्र था।
अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं और उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सीओ ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)









