दुखद: रामनगर में बुजुर्ग महिला को खींच ले गया बाघ, आक्रोश

खबर शेयर करें -

रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। पहाड़ी इलाकों में गुलदार और बाघ का आतंक अभी थमा नहीं कि अब मैदानी क्षेत्र रामनगर से भी दुखदाई खबर सामने आ गई। हर बार की तरह अब वन विभाग की टीम महिला की तलाश में जुट गई है।

सावल्दे पश्चिमी वन क्षेत्र ढेला रेंज कार्बेट रामनगर में दोपहर करीब 01:30 सुखिया देवी पत्नी चंदन सिंह निवासी सांवल्दे पश्चिमी रामनगर उम्र 65 वर्ष जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान घात लगाए बाघ ने उनपर झपट्टा मार दिया और जबड़े से घसीटता हुआ ओझल हो गया।

Ad

जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकजुट हुए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी पहुंची। इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को गुस्से से भर दिया है। ऐसे में स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए वन विभाग के अफसरों ने मौके पर पुलिस भी बुला ली। कुछ देर बाद जंगल से बुजुर्ग सुखिया देवी का शव तलाश लिया गया।

इस दौरान पुलिस के साथ साथ निदेशक मुख्य वन संरक्षक साकेत बडोला, सहायक निदेशक राहुल मिश्रा समेत ढेला रेंज वन विभाग के टीम मौजूद रही।

बताते चलें कि इससे पहले धारी और ओखलकांडा क्षेत्र में दो महिलाओं को असमय गुलदार के हमले में जान गंवानी पड़ी है। वहां अभी भी लोग वन विभाग के जिम्मेदार अफसरों की असंवेदनशील कार्यशैली से आक्रोशित हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें