स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मजूमदार के इस्तीफे से बदली व्यवस्था, चम्पावत में अब डॉ. मोनिका देंगी सेवा

खबर शेयर करें -

चम्पावत, प्रेस 15 न्यूज। जिला चिकित्सालय चम्पावत में करीब डेढ़ वर्ष से संविदा पर सेवाएं दे रहे स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मजूमदार ने पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. मजूमदार के कार्यकाल के दौरान अस्पताल में स्त्री रोग संबंधी सेवाओं के साथ कई जटिल एवं संवेदनशील प्रसव कराए गए।

पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन के मूल निवासी डॉ. मजूमदार ने एनएचएम के तहत जिला अस्पताल में करीब 18 महीने सेवाएं दीं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले सीमांत जिले में उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनका कार्यकाल सराहनीय रहा।

Ad

डॉ. मोनिका गिरी देंगी सप्ताह में तीन दिन सेवाएं

डॉ. मजूमदार के इस्तीफे के बाद महिला मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान के अनुसार, उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार जिला चिकित्सालय चम्पावत में सेवाएं देंगी।

वहीं सप्ताह के शेष तीन कार्यदिवसों में डॉ. गिरी उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में मरीजों को अपनी सेवाएं देंगी। रोस्टर आधारित इस व्यवस्था से चम्पावत और लोहाघाट दोनों अस्पतालों में महिलाओं को स्त्री रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।

सीएमओ ने डॉ. मजूमदार के योगदान को सराहा

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि डॉ. मजूमदार ने सीमित संसाधनों के बावजूद पहाड़ की महिलाओं को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका कार्य सराहनीय और यादगार रहा। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आसपास के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं उपचार के लिए पहुंचती हैं।

ऐसे में विशेषज्ञ सेवाओं पर असर न पड़े, इसके लिए डॉ. मोनिका गिरी को रोस्टर के अनुसार चम्पावत में तैनात किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की इस व्यवस्था से चम्पावत जिला अस्पताल में आने वाली महिलाओं को सप्ताह में तीन दिन स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवाएं मिलती रहेंगी।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें