नैनीताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली में बर्फबारी से दिलखुश मौसम Video

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में मौसम की पहली बर्फबारी ने नगर को सफेद चादर से ढक दिया है। मौसम विभाग ने 23, 24 और 25 (शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को इस क्षेत्र में तेज बरसात और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। शीतकाल में विंटर रेन तो नहीं हुई सीधे बर्फबारी दिखी।

नैनीताल के ऊपर आसमान में दो दिनों से लगातार बादलों का कब्जा दिखा। आज हल्की बरसात के बाद उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं में ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी होने लगी।

Ad

 

नैनीताल के नयना पीक, स्नोव्यू, टिफिन टॉप, किलबरी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत अन्य ऊंचे क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली। मॉल रोड में बरसात और हल्के फुल्के ओले देखे गए। बर्फबारी से स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बेहद खुश नजर आए।

बरसात, ओलावृष्टि और बर्फबारी के चलते तापमान में भी भारी गिरावट महसूस की जा रही है। नैनीताल और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष शीतकालीन बरसात नहीं हुई है, जबकी सीधे बर्फबारी देखने को मिल रही है।

नैनीताल के साथ साथ रामगढ़, मुक्तेश्वर, धानाचूली, समेत अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम की करवट के साथ ही भारी हिमपात होने लगा है। तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं। जहां देखो प्रकृति ने सफेद चादर ओढ़ रखी है।

नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर, रामगढ़, धानाचूली और आसपास पिछले दो दिनों से मौसम खराब चल रहा था। आज सवेरे से बरसात और ओलावृष्टि के बाद बर्फ की फुहारें पड़ने लगी।

इन क्षेत्रों के लोग ठंड के मौसम की पहली बर्फबारी देख खुश हैं। पर्यटक भी बर्फबारी देखने के लिए इन क्षेत्रों का रुख करने का मन बना रहे हैं। शुक्रवार को हुई इस बर्फबारी से मौसम से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिला है।

बर्फबारी से पहाड़ों को जाने वाले मोटर मार्ग भी बाधित हो रहे हैं। पुलिस ने भारी, हल्के वाहनों समेत दोपहियों को बर्फीले मार्गों में सफर करने से बचने की हिदायत दी है।

बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों का आवागमन शुरू हो गया है। बरसात और बर्फबारी काश्तकारों के लिए राहत लेकर पहुंची है।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें