
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में चल रही जनगणना की ड्यूटी में प्रधानाध्यापकों के तुगलकी फरमान से आक्रोशित शिक्षक नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) से मिले। उन्होंने ईओ से सहायता मांगी और आश्वासन मिलने के बाद राहत की सांस ली।
25 अप्रैल से नैनीताल जिले में जनगणना, मकान सूची शुरू हो गई है। जनगणना के लिए कक्षेत्रों को अलग अलग हिस्सों में बांटा गया है। गणना में कई विभागों के कर्मचारियों को प्रगणक और पर्यवेक्षक बनाकर ड्यूटी दी गई है। अभियान को 24 मई तक पूरा करना है, जिसके लिए शिक्षक अपनी ड्यूटी को निभा रहे हैं।
आरोप है कि कुछ अधिकारियों ने व्यवधान उत्पन किया है और समय पर काम पूरा नहीं करने दिया जा रहा है। इन शिकायतों को लेकर शिक्षक आज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से मिले।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की शिकायतों का समाधान पूर्ण रूप से किया जाएगा। कोई भी अधिकारी जनगणना या ड्यूटी करने पर व्यवधान उत्पन करता है तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)









