ध्यान दें: शांतिपुरी रेलवे फाटक दो रात रहेगा बंद, घर से निकलने से पहले जान लें वैकल्पिक रास्ता

खबर शेयर करें -

पंतनगर, प्रेस 15 न्यूज। पंतनगर-किच्छा रेलवे स्टेशनों के बीच शांतिपुरी स्थित समपार संख्या 46/स्पेशल से होकर गुजरने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। रेलवे की ओर से स्लीपर बदलने, रेल बदलने और मरम्मत कार्य के चलते यह रेलवे फाटक दो रात सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

रेल प्रशासन के अनुसार, 30 अगस्त की रात 9 बजे से 31 अगस्त की सुबह 6 बजे तक तथा 31 अगस्त की रात 9 बजे से 1 सितंबर की सुबह 6 बजे तक समपार संख्या 46/स्पेशल (शांतिपुरी) पर सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

Ad

इन रास्तों से करें आवाजाही

फाटक बंद रहने के दौरान वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को समपार संख्या 47/बी गोल गेट तथा समपार संख्या 43/सी गोकुलनगर गेट से होकर आवागमन करना होगा।

रेल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय इस मार्ग से निकलने वाले लोग पहले से वैकल्पिक रास्ते की जानकारी रखें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा उसी के अनुसार तय करें।

जनहित में इस सूचना को आसपास के लोगों तक जरूर पहुंचाएं, ताकि किसी को रात में रेलवे फाटक बंद मिलने पर परेशानी न हो।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें