नैनीताल जिले में 20 फरवरी तक लगेंगे जनकल्याणकारी कैंप, डीएम ने निर्धारित किए दिन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस को लाभान्वित करने के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान 20 फरवरी 2026 तक विस्तारित किया गया है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि 20 फरवरी तक विस्तारित जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार बहुउददेशीय शिविरों हेतु रोस्टरवार नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Ad

उन्होंने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में 9 फरवरी 2026, नगर पालिका रामनगर में 11 फरवरी, नगर पंचायत कालाढूंगी में 12 फरवरी, नगर पालिका भवाली में 16 फरवरी, नगर पंचायत लालकुआं में 18 फरवरी, नगर पालिका भीमताल में 19 फरवरी तथा नगर पालिका नैनीताल में 20 फरवरी 2026 को आयोजित किये जायेंगे।

जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बहुउददेशीय शिविरों में केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु विभागीय स्टॉल लगाना भी सुनिश्चित करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें