
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल में ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन को लेकर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है।
महोत्सव के समापन पर 23 सितंबर को होने वाली भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए नैनीताल नगर क्षेत्र के सभी स्कूल-कॉलेजों में 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
इसके अतिरिक्त भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
धार्मिक आयोजनों के दृष्टिगत नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, जिससे इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की पूर्ण संभावना है।
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए नैनीताल, भवाली एवं भीमताल नगर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विश्वविद्यालयों में 23 सितम्बर 2026 को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
महोत्सव का विधिवत समापन 23 सितंबर 2026 को प्रस्तावित है। इस अवसर पर मां नंदा-सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और धार्मिक परंपराओं के अनुसार डोला विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
प्रशासन के अनुसार, समापन कार्यक्रम के दौरान नैनीताल नगर में श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहेगी, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और उनके सुगम आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अवकाश नैनीताल नगर क्षेत्र के साथ साथ भीमताल और भवाली के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, गैर-सरकारी (निजी) विद्यालयों एवं महाविद्यालयों पर लागू होगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।











