Uttarakhand: एसडीजी अवार्ड में नैनीताल ने मारी बाजी, मुख्यमंत्री ने सराहा डीएम रयाल का काम

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। अल्मोड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में नैनीताल जनपद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को सम्मानित कर बधाई दी।

उदय शंकर नृत्य एवं संगीत अकादमी, अल्मोड़ा में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को हासिल करने की दिशा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के सामूहिक प्रयासों, सुशासन और विकास योजनाओं का परिणाम है।

Ad

समारोह में इस वर्ष 32 संस्थानों, संगठनों और व्यक्तियों को उनके नवाचार और समाजहित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं जिला स्तरीय एसडीजी वार्षिक रैंकिंग में रुद्रप्रयाग को पहला स्थान मिला, जबकि उत्तरकाशी और नैनीताल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। बागेश्वर, चमोली और टिहरी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्वतीय राज्य होने के बावजूद उत्तराखंड ने विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाते हुए तेजी से प्रगति की है। उन्होंने बताया कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड गिरावट आई है।

नैनीताल को मिली इस उपलब्धि को जिले के बेहतर प्रशासन, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत विकास की दिशा में किए जा रहे कार्यों का बड़ा परिणाम माना जा रहा है। डीएम ललित मोहन रयाल के नेतृत्व में जिले ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसकी सराहना प्रदेश स्तर पर हुई।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें