
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के सरिताताल में पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर झील में गिर गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार 4 पर्यटक समेत ड्राइवर सुरक्षित बाहर आ गए।
नैनीताल कालाढूंगी मार्ग में सरिता ताल में पर्यटकों से भरी कार झील में गिर गई। घटना सोमवार शाम 5:30 बजे की बताई जा रही जब(UP21 CC 5213)संख्या की ह्युंडई आई 10 कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नीचे सरिता ताल झील में जा गिरी।
गनीमत रही कि वाहन झील की रेलिंग से टकराकर झील में गिरने के बावजूद कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद सभी लोग एक दूसरे की मदद कर झील से बाहर निकल आए।
फिलहाल सभी पर्यटक सुरक्षित बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्यटक बुलंदशहर और मुरादाबाद के रहने वाले है जो नैनीताल घूमने के बाद अपने गंतव्य के लिए लौट रहे थे।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट)









