
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल स्थित लोकभवन गोल्फ ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय मुख्य न्यायाधीश गोल्फ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
राजभवन गोल्फ कोर्स (आर.बी.जी.सी.) में शनिवार को गोल्फ प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ था जिसका आज पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
प्रतियोगिता में जूनियर, महिला और वेट्रेन्स वर्ग में मैच खेले गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन और पुरस्कार वितरण मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता ने किया। फाइनल मुकाबले के मौके पर उनके साथ न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह रहे।
प्रतियोगिता में पूर्व न्यायाधीश जे.सी.एस.रावत, बी.एस.वर्मा, जैनेंद्र कुमार रांका के अलावा विनायक पंत, राहुल वर्मा, रवि अग्रवाल, मुकेश चंद वशिष्ठ, आशुतोष गुप्ता, सुनील कुमार, स्वस्तिक सिंह, करन मेहरा, दिवंश प्रताप, सौरभ अधिकारी, डी.सी.एस.रावत, डॉ.चंद्र एस.जोशी, एम.एस.पाल, शिखर, संदीप जसूजा, सरताज सिंह टूर, अमीर यादव समेत देशभर से कुल 58 खिलाड़ी मौजूद रहे।
बताया गया कि इस वर्ष 28 खिलाड़ियों की जगह 58 खिलाड़ी पहुंचे हैं। उच्च न्यायालय की तरफ से रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल राहुल श्रीवास्तव, प्रधान निजी सचिव(पी.पी.एस.)गुरप्रीत सिंह, ओ.एस.डी. भूपेंद्र सिंह साह, राज्यपाल के विधिक सलाहकार कौशल किशोर शुक्ला, अधिवक्ता ललित बेलवाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अयोजित द्वितीय चीफ जस्टिस कप गोल्फ प्रतियोगिता का आज समापन हो गया।
प्रतियोगिता में बेस्ट नैट में विजेता अलाभ्य एस रावत और उपविजेता आयुष्मान साह, बेस्ट ग्रॉस विजेता आशुतोष गुप्ता और उपविजेता राहुल वर्मा, बेस्ट नैट(जज)विजेता जितेंद्र के रांका व उप विजेता सी.जे.मनोज कुमार गुप्ता, बेस्ट ग्रॉस(जज)विजेता बी.एस. वर्मा व उप विजेता ज.सिद्धार्थ साह, महिला वर्ग में विजेता कमलेश सिंह और उप विजेता वर्शिता साह, वेट्रेन वर्ग में विजेता सरताज सिंह टूर और उप विजेता मुकेश चंद वशिष्ठ, सुपर वेट्रेन्स में विजेता जे.सी.एस.रावत और उप विजेता टी.पी.सिंह, प्रतियोगिता का मोस्ट प्रोमसिंग प्लेयर कुंवर म्यूरेन्द्र रौतेला, जूनियर वर्ग में विजेता नित्यानंत नैथानी और उप विजेता याना त्यागी, मैक्सिमम बर्डीज सुचिता जोशी, मैक्सिमम पार शिखर, अंडर 12 विजेता रिदित नैथानी और उप विजेता रुषांक प्रताप सिजवाली।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की रिपोर्ट)









