रामनगर: लखपति दीदी, होमस्टे, विलेज टूरिज्म – एपीडी चंदा फर्त्याल की पहल से टेडा गांव विकास मॉडल की ओर

खबर शेयर करें -

रामनगर, प्रेस 15 न्यूज। अपर परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल ने विकास खण्ड रामनगर की ग्राम पंचायत टेडा में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता हेतु सर्वे वाले आवासों का स्थलीय सत्यापन कर योजनाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका कार्यों का निरीक्षण कर महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को नई दिशा दी।

निरीक्षण के दौरान टेडा क्षेत्र में सक्रिय लगभग 150 स्वयं सहायता समूह परिवारों द्वारा किए जा रहे डेयरी कार्य का अवलोकन किया गया। साथ ही मत्स्य पालन, सेरीकल्चर (रेशम उत्पादन), पोल्ट्री, फ्लोरिकल्चर जैसी गतिविधियों का भी निरीक्षण हुआ।

Ad

चंदा फर्त्याल ने IPRP, ब्लॉक मिशन प्रबंधक तथा जिला थीमेटिक एक्सपर्ट (NRLM) को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक महिलाओं को आयवर्धक गतिविधियों से जोड़कर ‘लखपति दीदी योजना’ के अंतर्गत आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की आय और जीवन स्तर में वास्तविक बदलाव दिखना चाहिए।

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को होम-स्टे योजना से जोड़ने, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और गांव को विलेज टूरिज्म मॉडल के रूप में विकसित करने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही हनुमान धाम में फूलों को कैनोपी व्यवस्था के माध्यम से श्रद्धालुओं को विक्रय करने की योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि समूहों को स्थानीय स्तर पर आय के नए स्रोत मिल सकें।

चंदा फर्त्याल ने कहा कि महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाए, जिससे योजनाओं का लाभ एकीकृत रूप से समूहों तक पहुंचे और टेडा को एक आदर्श मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें