लोहाघाट: बाराकोट में वर्षा जल टैंक से मिला शव, पहचान नहीं हुई

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। लोहाघाट तहसील के बाराकोट क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बंगा फर्तोला ग्रामसभा में वर्षा जल संरक्षण के लिए बनाए गए पानी के टैंक में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कुछ ग्रामीण पैदल मार्ग से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर टैंक में तैरते शव पर पड़ी। पहले तो वे घबरा गए, लेकिन बाद में उन्होंने पास ही स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक सोनू वर्मा को इसकी सूचना दी। सोनू वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

Ad
मौके पर स्थानीय निवासियों से जानकारी लेते अधिकारी।

सूचना मिलते ही लोहाघाट की एसडीएम नीतू डांगर, तहसीलदार भीम सिंह कुटियाल और बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरीश प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

एसडीएम नीतू डांगर ने बताया कि वर्षा जल टैंक में शव मिलने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि मृत व्यक्ति स्थानीय निवासी नहीं लगता। पुलिस द्वारा शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मौत दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें