कल खड़गे आएंगे, हल्द्वानी में बदलेगा ट्रैफिक! घर से निकलने से पहले देख लें ये प्लान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 8 अगस्त को हल्द्वानी आगमन और रामलीला मैदान में प्रस्तावित जनसभा व रैली को लेकर पुलिस ने यातायात व्यवस्था का खाका जारी कर दिया है। जनसभा में आने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों की सुविधा के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड की ओर से आने वाले वाहनों को एचएन इंटर कॉलेज में पार्क कराया जाएगा। वहीं बरेली रोड से आने वाले वाहनों के लिए लक्ष्मी शिशु मंदिर, मंगलपड़ाव में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

Ad

खटीमा और सितारगंज क्षेत्र से आने वाले वाहनों को गोलापार आरटीओ फिटनेस सेंटर के सामने सड़क के किनारे बाईं ओर पार्क किया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए ठंडी सड़क (नहर कवरिंग) और खालसा इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

इसी तरह कालाढूंगी और रामनगर क्षेत्र से आने वाले वाहन जेल रोड तिराहे से होते हुए पर्वतीय उत्थान मंच और लगन गार्डन में पार्क किए जाएंगे।

पुलिस ने बताया कि यातायात व्यवस्था से आयोजकों को अवगत करा दिया गया है। आयोजकों की जिम्मेदारी होगी कि जनसभा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं को निर्धारित ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था की जानकारी पहले से उपलब्ध कराएं। पुलिस के अनुसार जनसभा के कारण शहर में उत्पन्न होने वाले जाम की स्थिति के लिए आयोजक जिम्मेदार होंगे।

आम जनता से अपील

पुलिस ने हल्द्वानी में आवागमन करने वाली आम जनता से अपील की है कि 8 अगस्त को शहर में निकलने से पहले जारी ट्रैफिक प्लान को ध्यान से देख लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि अनावश्यक परेशानी और जाम से बचा जा सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें