उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश हो सकते हैं जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। सुप्रीम कोर्ट की कॉलिजियम ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता का नाम एलिवेट (प्रस्तावित) किया है। कॉलिजियम ने 5 अलग अलग राज्यों के मुख्य न्यायाधीशों का नाम प्रस्तावित किया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलिजियम की आज 18 दिसंबर को हुई बैठक में 5 राज्यों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम एलिवेट किये गए हैं। उनके इस कदम के बाद केंद्र सरकार की मोहर लगने के साथ ही मुख्य न्यायाधीशों के नाम राष्ट्रपति की संस्तुति के लिए चले जाएंगे।

Ad

सुप्रीम कोर्ट ने अलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मंनोज कुमार गुप्ता का नाम ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के लिए, बॉम्बे हाईकोर्ट की न्यायाधीश रेवती पी.मोहिते डेरे का मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए, बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायाधीश एम.एस.सोनक का झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए, केरल हाईकोर्ट के न्यायाधीश ए.मोहम्मद मुस्ताक का सिक्किम हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के लिए और उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश संगम कुमार साहू का पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के लिए प्रस्ताव भेजा है।

इसमें, उत्तराखंड, झारखंड और मेघालय के वर्तमान मुख्य न्यायाधीशों के ट्रांसफर और सेवानिवृत होने के क्रम को आधार बनाया है।

जानकारी के अनुसार उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायाधीश जी.नरेंद्र आगामी 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें