
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। सरोवर नगरी नैनीताल नए साल 2026 के स्वागत और जश्न के लिए सजधजकर तैयार है। ऐसे में देश दुनिया से पर्यटकों के आने का सिलसिला भी लगातार बना हुआ है। इस बीच एक हैरान करने वाले मामले ने यहां आने वाले पर्यटकों की चिंता को बड़ा दिया है।
अपराधी मानसिकता के लोगों ने अब यहां छोटे छोटे बच्चों को भी अपराध की ट्रेनिंग देकर माहिर बना दिया है।
नैनीताल में कम उम्र का एक लड़का, महिला पर्यटक की जेब से मोबाइल चोरता सीसीटीवी में कैद हुआ है। शिकायत मिलने पर अब पुलिस उस नन्हे चोर की तलाश कर रही है।
सीसीटीवी में कैद नन्हा शातिर मोबाइल उड़ा लिया (Video)👇🔴
नैनीताल में मल्लीताल के नयनादेवी मंदिर के समीप दिल्ली से घूमने आई एक महिला पर्यटक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली में लिखाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उन्हें एक नाबालिग लड़का पर्यटक की जेब से मोबाइल निकालते नजर आया।
जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी कृतिका अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने पहुंची थी। वह शनिवार की शाम चाट पार्क में टहल रही थी और चूर्ण की दुकान से सामान खरीद रही थी। जेब मे हाथ डालने पर कृतिका को पता चला की उनका मोबाइल कहीं गायब हो गया है। काफी देर तक उनका आईफोन नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत की।
सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो चूरन की खरीददारी करने के दौरान नाबालिग चोर पीछे से आकर कृतिका के बगल में चिपककर खड़ा हो गया। इस दौरान उसने अपनी जेब से एक झोला निकाला और कृतिका की जेब से मोबाइल निकालकर उसमें डाल लिया और चलता बना। पुलिस मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)









