कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा वन निगम कार्यालय के समीप उस समय हुआ जब दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 6:10 बजे डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर किया सोनेट (UK04AM-8740) और ऑल्टो 800 (UK04S-2977) क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलीं।

Ad

बताया गया कि किया सोनेट कार को विक्रम रावत निवासी गौलापार चला रहे थे। वाहन में साक्षी पुत्री गिरीश चंद्र निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी तथा भावना वालिया पत्नी राजीव वालिया निवासी वार्ड नंबर-2 कालाढूंगी भी सवार थीं।

वहीं ऑल्टो कार में शुभम सामंत (30 वर्ष) पुत्र होशियार सिंह सामंत निवासी रामपुर चकलुवा, कमल मिश्रा (30 वर्ष) पुत्र बी.सी. मिश्रा निवासी रामपुर चकलुवा, हर्षित अधिकारी (31 वर्ष) पुत्र दान सिंह अधिकारी तथा नरेंद्र अधिकारी पुत्र मोहन सिंह निवासी कमोला सवार थे।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शुभम सामंत को मृत घोषित कर दिया।

वहीं गंभीर रूप से घायल कमल मिश्रा, हर्षित अधिकारी और नरेंद्र अधिकारी को प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से उच्च उपचार हेतु हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें