Haldwani: ब्लूम्स टैक्सोनॉमी से प्रश्नपत्र निर्माण पर यूओयू में कार्यशाला

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को “Development of Question Paper using Bloom’s Taxonomy” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विशेषज्ञों को ब्लूम्स टैक्सोनॉमी के आधार पर प्रभावी, परिणामोन्मुख एवं गुणवत्तापूर्ण प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराना था।

Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण के साथ हुआ, जिसमें प्रो. पी.डी. पंत ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार ने प्रश्नपत्र निर्माण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ब्लूम्स टैक्सोनॉमी के विभिन्न स्तरों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की ज्ञान, समझ, विश्लेषण एवं सृजनात्मक क्षमता का समुचित मूल्यांकन किया जा सकता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. संदीप सिंह रावत ने प्रश्नपत्र निर्माण, असाइनमेंट तैयार करने, NAAC प्रत्यायन तथा UGC मानकों के अनुरूप शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

अध्यक्षीय उद्बोधन में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. गिरिजा पांडे ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के समक्ष अनेक चुनौतियां हैं और इन चुनौतियों के अनुरूप शिक्षण एवं मूल्यांकन पद्धतियों में नवाचार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन प्रणाली ही विद्यार्थियों के समग्र विकास का आधार बन सकती है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुमित प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यशाला में प्रभारी कुलपति प्रो. गिरिजा पांडे, प्रो. पी.डी. पंत, प्रो. अरविंद भट्ट, डॉ. कल्पना लखेरा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. राजेंद्र केड़ा, रंजना जोशी, दिव्या गौर, रमन लोशाली, दीपक पंत सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें