हल्द्वानी: लामाचौड़ में दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मुखानी थाना क्षेत्र के लामाचौड़ स्थित बच्चीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही घर के भीतर और आसपास दो सगे भाइयों के शव बरामद किए गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।

जैसे ही पुलिस को घटना की जानकारी मिली, मुखानी थाना पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंच गई। एक भाई का शव घर के अंदर कमरे में मिला, जबकि दूसरे का शव मकान के पिछले हिस्से में संदिग्ध अवस्था में पड़ा था।

Ad

फोरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और मौके पर मौजूद अन्य भौतिक साक्ष्यों को कब्जे में लिया है। सीओ अमित सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय निवासियों से जानकारी जुटाई।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और शराब की लत

स्थानीय सूत्रों और पुलिस पूछताछ में कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। दोनों मृतक अपनी छोटी बहन और मानसिक रूप से अस्वस्थ मां के साथ रहते थे।

बताया जा रहा है कि दोनों भाई गंभीर रूप से शराब के आदी थे। अपनी इसी लत को पूरा करने के लिए उन्होंने हाल ही में ₹3 लाख की अपनी जमीन भी बेची थी। घर के बाहर देशी शराब की खाली बोतलों से भरा एक कट्टा मिला है, जो इस रहस्यमयी मौत के पीछे किसी जहरीली वस्तु या अत्यधिक सेवन की ओर इशारा कर रहा है।

सीओ अमित सैनी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत प्राकृतिक है, आत्महत्या या किसी साजिश का परिणाम।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें