Haldwani: यूओयू के विद्यार्थियों के लिए राहत, 9 अक्टूबर तक बढ़ी प्रवेश की अंतिम तिथि

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) ने अकादमिक सत्र जुलाई 2026 में ऑनलाइन प्रवेश लेने वाले शिक्षार्थियों के लिए राहत देते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दी है। अब इच्छुक शिक्षार्थी निर्धारित तिथि तक विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अध्ययन केन्द्रों और संबंधित विद्याशाखाओं को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षार्थियों को प्रवेश की विस्तारित अंतिम तिथि की जानकारी उपलब्ध कराएं और प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में आवश्यक मार्गदर्शन दें।

Ad

यूओयू ने विशेष रूप से अध्ययन केन्द्रों में अध्ययनरत शिक्षार्थियों को अगले सेमेस्टर अथवा अगले वर्ष में प्रवेश लेने के लिए सूचित करने का अनुरोध किया है, ताकि कोई भी शिक्षार्थी समय पर अपना पुनः प्रवेश सुनिश्चित करने से वंचित न रह जाए।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन शिक्षार्थियों को एक और अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपना प्रवेश नहीं करा पाए थे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें