
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। रामलीला कमेटी संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कमेटी के संरक्षक एवं सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी होली पर्व के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
शहर के प्रबुद्धजनों एवं ब्राह्मण समाज के निर्णय के उपरांत सर्वसम्मति से यह तय किया गया कि 27 फरवरी, प्रातः 9:00 बजे: होली ग्राउंड सिंधी चौराहा एवं पटेल चौक में चीर बंधन किया जाएगा।
2 मार्च, सायं 5:00 बजे से: भजन संध्या का आयोजन होगा।
2 मार्च, रात्रि 8:30 बजे: होलिका दहन एवं पूजन सिंधी चौराहा स्थित होलिका दहन स्थल पर संपन्न होगा।
4 मार्च: परंपरागत रूप से रंगों की होली खेली जाएगी।
बैठक में रामलीला कमेटी के व्यास पं. गोपाल दत्त भट्ट, पं. विवेक शर्मा, पं. गणेश जोशी, मनोज गुप्ता, बिंदेश गुप्ता, एनवी गुणवंत, तनुज गुप्ता, योगेश शर्मा, विवेक कश्यप, दिनेश गुप्ता, अमित जोशी, अरुण अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सभी ने आपसी समन्वय, शांति एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया और आयोजन को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया।









