
हल्द्वानी/अल्मोड़ा, प्रेस 15 न्यूज। कभी-कभी एक सड़क हादसा पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ देता है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र (चायखान) में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने बलिया गांव के एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया। इस हादसे में राजेंद्र सिंह बिलवाल का असमय निधन हो गया, जबकि उनके मात्र 18 वर्षीय पुत्र सचिन सिंह बिलवाल गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
सचिन का उपचार वर्तमान में कृष्णा हॉस्पिटल, हल्द्वानी में चल रहा है। पिता के निधन के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर होने के कारण अस्पताल का बढ़ता इलाज खर्च वहन कर पाना परिवार के लिए बेहद कठिन हो गया है।
ऐसे कठिन समय में परिवार ने समाज के हर संवेदनशील व्यक्ति से हाथ जोड़कर विनम्र निवेदन किया है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग अवश्य करें। आपका छोटा-सा योगदान भी सचिन के उपचार में बड़ी मदद बन सकता है और एक परिवार को नई उम्मीद दे सकता है।
सहयोग हेतु बैंक विवरण:
खाताधारक: प्रेमा देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह बिलवाल
बैंक: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
खाता संख्या: 34205788359
IFSC: SBIN0005975
शाखा/जिला: अल्मोड़ा, उत्तराखंड
कृपया आर्थिक सहयोग करने के बाद इस अपील को अधिक से अधिक लोगों और सोशल मीडिया समूहों तक अवश्य साझा करें, ताकि सचिन के इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा मदद जुटाई जा सके।
आपका सहयोग किसी की जिंदगी बचाने का माध्यम बन सकता है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और सचिन को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।









