हल्द्वानी: स्कूटी से उतरी युवती और गौला नदी में कूद गई

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। गौला नदी के पुल में मंगलवार शाम करीब पांच बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने स्कूटी रोककर अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान भावना पलड़िया (22) रूप में हुई जो वर्तमान में गजेपुर गौलापार में रहती है। पत्थरों से उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Ad

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती ने अचानक पुल पर स्कूटी रोकी और छलांग लगा दी। युवती के पीछे एक युवक भी आ रहा था। जब तक युवक पहुंचता युवती कूद चुकी थी। गंभीर हालत में युवती को नैनीताल रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी देवला तल्ला पजाया निवासी सोनू सिंह धामी पुत्र त्रिलोक सिंह धामी ने पुलिस को बताया कि वह कुंवरपुर एसके मार्केट स्थित दुकान में नौकरी करता है और इसी बाजार में स्थित दुकान में भावना भी जॉब करती थी।

मंगलवार शाम को अचानक भावना अपनी स्कूटी लेकर निकल गई। शक होने पर वह भी भावना के पीछे अपनी स्कूटी लेकर आया। गौला पुल पर पहुंचने पर भावना ने अपनी स्कूटी खड़ी। सोनू के मुताबिक उसने भावना से रुक जाने की आवाज लगाई और उसके पीछे दौड़ा, लेकिन तब तक भावना ने पुल से छलांग लगा दी।

सोनू ने पुलिस को बताया कि भावना अक्सर बीमार रहती है और उसका इलाज चल रहा है। वह तबियत खराब होने पर कभी पानी की टंकी पर चढ़ जाती है, कभी नाले में कूद जाती है। भावना के परिजनों ने भी भावना के बीमार होने और पहले भी जान को खतरे में डालने का बात पुलिस को बताई।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
1
+1
2

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें