जनहित के फैसलों ने दिलाई बड़ी पहचान, टॉप-100 डीएम में शामिल हुए IAS ललित मोहन रयाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जनहित के फैसलों, सख्त प्रशासनिक कार्यशैली और जमीन से जुड़े फैसलों के कारण नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल लगातार चर्चा में हैं। अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई हो, पर्यटन व्यवस्थाओं में सुधार, ट्रैफिक प्रबंधन, जनसुनवाई या सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग डीएम रयाल ने अपने छोटे से कार्यकाल में प्रशासन को सक्रिय और जवाबदेह बनाने का प्रयास किया है।

इसी का परिणाम है कि फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ की प्रारंभिक सूची में ललित मोहन रयाल को देश के टॉप-100 जिलाधिकारियों में जगह मिली है।

Ad

उत्तराखंड के लिए गर्व की बात यह भी है कि राज्य के कुल चार और जिलाधिकारी इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल हुए हैं। इनमें रुद्रप्रयाग के विशाल मिश्रा, ऊधम सिंह नगर के नितिन सिंह भदौरिया, उत्तरकाशी के प्रशांत आर्य, हरिद्वार के मयूर दीक्षित के नाम शामिल है।

देशभर के करीब 800 जिलों के प्रशासनिक कार्य, नवाचार, जनसेवा और प्रदर्शन के आधार पर यह चयन किया गया है। अब जून में टॉप-25 जिलाधिकारियों की अंतिम सूची जारी होगी।

What’s your Reaction?
+1
4
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें