सीएम धामी आज हल्द्वानी, 38वें राष्ट्रीय खेलों का मशाल रैली से करेंगे आगाज

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आज उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज मशाल रैली के माध्यम से होने जा रहा। है। इस खास मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज दोपहर हल्द्वानी पहुंचेंगे। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से मशाल रैली हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क पहुंचेगी। इसके बाद मशाल रैली हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम तक जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे। इसे लेकर आज हल्द्वानी के ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया है।

बीते रोज प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्टस काम्लैक्स स्टेडियम गौलापार में पूर्व निर्मित क्रिकेट मैदान में फुटबाल मैदान के निर्माण लागत 288.06 लाख और अन्तर्राष्ट्रीय हल्द्वानी स्पोर्टस काम्पलैक्स स्टेडियम के निर्माण लागत 1510.93 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

इससे पहले मुख्यमंत्री धामी भी कह चुके हैं कि यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और  प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। शुभंकर मौली, सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर इस आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है।

38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के मध्य होने जा रहे है। हल्द्वानी में कुल सात खेल होंगे जिसमें खो-खो, स्वीमिंग, फेंसिग, फुटबाल, ताइक्वांडो, माडर्न पेटाथलॉन तथा टाइथलॉन मुख्य खेल हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें