कल सीएम धामी हल्द्वानी में, जारी हुआ मिनट टू मिनट कार्यक्रम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल (शनिवार) को जनपद नैनीताल दौरे पर आ रहे हैं।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार, मुख्यमंत्री शनिवार 11 अप्रैल को पूर्वाह्न 11ः40 बजे देहरादून से हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 12ः45 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल पहुॅचेंगे। वहॉं से प्रस्थान कर अपराह्न 13ः00 बजे से अपराह्न 14ः30 बजे तक बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

Ad

इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 15ः15 बजे विकास भवन खेल मैदान हैलीपैड भीमताल से प्रस्थान कर अपराह्न 15ः25 बजे गौलापार हैलीपैड पहुॅचेगे। वहॉं से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 15ः40 पर सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे। जहॉं अपराह्न 16ः00 बजे से मानव-वन्यजीव संघर्ष, आगामी यात्रा सीजन एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक में प्रतिभाग करेंगे।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें