
नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। प्रदेश भर में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने की मंशा के तहत इन दिनों नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में भी विंटर कार्निवाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस कार्निवल में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 25 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को नैनीताल भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री अपराह्न 3:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर 4:30 बजे नैनीताल स्थित सेंट जोसेफ हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा प्रस्थान कर 4:50 बजे राजकीय अतिथि गृह (नैनीताल क्लब) पहुंचेंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री सायं 6:00 बजे नैनीताल के फ्लैट्स मैदान में आयोजित विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।









