
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मई यानि रविवार को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।प्रभारी अधिकारी जिला अधिकारी कार्यालय नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मई को नैनीताल जनपद के भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 24 मई रविवार को दोपहर 12:50 बजे आईजीएल हेलीपैड काशीपुर, उधम सिंह नगर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1:00 बजे डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचेंगे वहां से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 1:20 बजे ग्राम शंकरपुर रामनगर नैनीताल पहुंचेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 1:40 बजे ग्राम शंकरपुर से प्रस्थान कर अपराह्न 1:50 पर डिग्री कॉलेज मैदान रामनगर पहुंचने के उपरांत अपराह्न 2:00 बजे वहॉं से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 2:15 बजे गौलापार हेलीपैड पहुंचेंगे जहां से प्रस्थान कर अपराह्न 2:30 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम नैनीताल पहुंचेंगे जहां वह शासकीय आदि कार्यों के सम्पादन के पश्चात सायं 7:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक विंटेज गार्डन रामपुर रोड हल्द्वानी में आयोजित कवि सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगे।
वहीं, 25 मई को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ब्लॉक कार्यालय परिसर में मीडिया सेंटर भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।










