जनहित में सीडीओ सख्त, हल्द्वानी-कोटाबाग के बीडीओ बदले

खबर शेयर करें -

भीमताल/हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जनहित को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने विकास खंड स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इससे विकास कार्यों में तेजी लाने और व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की गई है।

मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल अरविन्द कुमार पाण्डे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती श्वेता, खण्ड विकास अधिकारी कोटाबाग को विकास खण्ड कोटाबाग से विकास खण्ड हल्द्वानी स्थानान्तरित किया गया है। वहीं प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी तनवीर असगर को विकास खण्ड हल्द्वानी से विकास खण्ड कोटाबाग भेजा गया है।

Ad

इस संबंध में आदेश जारी करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें