सावधान! सड़क पर निकल रहे हैं तो रहें सतर्क, हल्द्वानी में राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी में बढ़ती नशाखोरी और अपराध की चुनौती के बीच रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

पहाड़ से रोजाना बड़ी संख्या में लोग ट्रेन और बसों से हल्द्वानी पहुंचते और यहां से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन और उसके आसपास यात्रियों की सुरक्षा कितनी पुख्ता है, यह सवाल उस समय और गंभीर हो जाता है, जब एक यात्री का दिनदहाड़े नहीं बल्कि स्टेशन के पास ही पर्स छीन लिया जाए।

Ad

घटना के बाद यह भी सवाल उठता है कि रात के समय संवेदनशील इलाकों में प्रभावी निगरानी और गश्त कितनी है और आम आदमी खुद को कितना सुरक्षित महसूस कर रहा है।

मामला 23 सितंबर का है। ग्राम लूँगड़, थाना खनस्यु निवासी जय सिंह मेहता ने बनभूलपुरा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रेलवे स्टेशन के पास दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में 2,200 रुपये नकद के साथ अन्य सामान रखा हुआ था। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद की गई कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के पास पर्स छीनने की घटना में शामिल दो युवकों को वोल्गा होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से घटना में छीना गया सामान भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय तनुज उर्फ रौनक उर्फ नोना पुत्र यशपाल आर्य, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12 राजपुरा, हल्द्वानी और 19 वर्षीय अभय सिंह पुत्र बबलू सिंह, निवासी कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड नंबर 12 राजपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

सुरक्षा पर बड़ा सवाल

यह घटना सिर्फ एक व्यक्ति का पर्स छिनने तक सीमित नहीं है। रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर रोजाना पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों की बड़ी आवाजाही रहती है। कई लोग अकेले सफर करते हैं और सामान व नकदी लेकर यात्रा करते हैं। ऐसे में स्टेशन और उसके आसपास रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

कई बार छोटे-मोटे अपराधों के पीड़ित शिकायत दर्ज कराने से भी बचते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक स्थानों को वास्तव में सुरक्षित कैसे बनाया जाएगा? रात के वक्त प्रभावी निगरानी और गश्त कहां है? और आम आदमी बिना डर के रेलवे स्टेशन से अपने घर तक कब सुरक्षित पहुंच पाएगा?

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें