Bhimtal: ओखलकांडा में शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की हत्या के बाद बच्चों को धमकाकर भागा पति, गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। आज रिश्तों की डोर किस कदर कमजोर होती जा रही है, यह घटना उसकी दर्दनाक तस्वीर है। भरोसा खत्म हुआ, शक बढ़ा और गुस्से ने एक जिंदगी छीन ली।

भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को डंडों से बेरहमी से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि चारों बच्चे अपनी मां पर हुई इस दरिंदगी के गवाह बने। घटना के बाद आरोपी पति बच्चों को धमकाकर फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तलाश करते हुए उसे काठगोदाम के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Ad

बच्चों के सामने पत्नी को पीटता रहा पति

मामला थाना खनस्यूं क्षेत्र के ग्राम तल्ला ओखलकांडा का है। 22 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि भीम सिंह पुत्र मानसिंह ने अपनी पत्नी डिकरी देवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

विवेचना में सामने आया कि आरोपी ने अपने चारों बच्चों की मौजूदगी में पत्नी को डंडों से बेरहमी से पीटा, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी रात में घर पर ही सो गया। अगले दिन सुबह उसने बच्चों को धमकाया और घटना के बारे में किसी को कुछ न बताने की बात कहकर घर से फरार हो गया।

पिता की तहरीर पर मुकदमा

मृतका के पिता गुमान सिंह की तहरीर पर थाना खनस्यूं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और 24 अगस्त को वडियाड लूगड़, काठगोदाम के पास से भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की विवेचना जारी है।

शराब के नशे में था आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था और उसे अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। इसी शक के चलते उसने पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

शक ने छीना मां का साया

यह घटना सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चेतावनी है। शक कितना भी गहरा क्यों न हो, हिंसा उसका जवाब नहीं हो सकती। एक पल का गुस्सा और नशे में उठाया गया हाथ एक जिंदगी खत्म कर सकता है और पीछे छोड़ सकता है ऐसे बच्चों को, जिनके सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें