नैनीताल में आक्रोश फूटा, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूंका पुतला

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के साथ हो रही कथित बर्बरता को लेकर आज नैनीताल में हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने माल रोड क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार से कड़े कूटनीतिक कदम उठाने की मांग की।

मल्लीताल रिक्शा स्टैंड स्थित पुलिस चेक पोस्ट के समीप एकत्रित प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर “हिंदुओं पर अत्याचार नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दो”, “हिंदू रक्त का हिसाब लिया जाएगा”, “जिहादी मानसिकता मुर्दाबाद” जैसे नारे लिखे थे।

Ad

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से बांग्लादेश के पुतले को जूते-चप्पलों से पीटा, फिर उसे सड़क पर लिटाकर आग के हवाले कर दिया। माहौल लगातार उग्र होता रहा, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रण में रखा।

यह आंदोलन बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन में राजीव साह, मनोज कुमार, आदित्य दत्त, कुलदीप, अनिल ठाकुर, कुंदन सिंह तिलारा, कुनाल बेदी, आकाश, अमरीक चौधरी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

बजरंग दल के पदाधिकारी अनिल ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार को इस मुद्दे पर तत्काल और सख्त कूटनीतिक कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

प्रदर्शन के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क दिखाई दिया।

(नैनीताल से वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें