समाजहित में फिर आगे आए पार्षद विद्या देवी और समाजसेवी हृदयेश कुमार, आज वार्ड 37 में UCC विवाह पंजीकरण शिविर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। समाजहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहने वाले समाजसेवी हृदयेश कुमार और वार्ड नंबर-37 की पार्षद विद्या देवी एक बार फिर क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए आगे आए हैं।

जनसेवा और जागरूकता के लिए लगातार सक्रिय रहने वाले इन दोनों जनप्रतिनिधियों की पहल पर वार्ड नंबर-37 में UCC विवाह पंजीकरण शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों को घर के पास ही सरकारी प्रक्रिया का लाभ मिल सके और वे आसानी से अपना विवाह पंजीकरण करा सकें।

Ad

यह शिविर 08 मार्च 2026 (रविवार) को चौफला चौराहे पर पार्षद विद्या देवी के घर के पास, वार्ड नंबर-37 में आयोजित किया जाएगा। शिविर दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक चलेगा, जिसमें नागरिकों को UCC के तहत विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराने में मदद दी जाएगी।

समाजसेवी हृदयेश कुमार ने बताया कि समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य हो गया है। जिन दंपतियों ने पहले किसी अन्य आधार पर विवाह पंजीकरण कराया है, उन्हें भी UCC के अंतर्गत पंजीकरण कराना आवश्यक होगा, ताकि उनकी वैवाहिक स्थिति की विधिवत पुष्टि हो सके।

वहीं, पार्षद विद्या देवी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधा और जागरूकता के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है, ताकि कोई भी परिवार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।

UCC विवाह पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज

1. पति-पत्नी का आधार कार्ड

2. स्थायी निवास प्रमाण पत्र

यदि स्थायी निवास प्रमाण पत्र न हो तो इनमें से कोई एक दस्तावेज:

01 वर्ष पुराना बिजली बिल / पानी का बिल / स्वास्थ्य कार्ड / राशन कार्ड / पासपोर्ट / एम्प्लॉयर आईडी / रेंट एग्रीमेंट

3. हाईस्कूल मार्कशीट या पैन कार्ड या जन्म प्रमाणपत्र या वोटर आईडी कार्ड

4. दो गवाह (आधार कार्ड सहित)

5. पति-पत्नी की साथ में एक फोटो

6. यदि बच्चे हैं तो उनके जन्म प्रमाण पत्र (वैकल्पिक)

7. आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य

आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि सभी नागरिक मूल दस्तावेज साथ लाएं या उनके स्पष्ट फोटो मोबाइल में लेकर आएं, फोटोकॉपी लाने की आवश्यकता नहीं है।

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इंक्वायरी नंबर 7300782682 पर संपर्क किया जा सकता है।

समाजसेवी हृदयेश कुमार (मो. 8859465592) और पार्षद विद्या देवी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी शिविर में आएं और दूसरों को भी जागरूक कर इस जनहितकारी पहल को सफल बनाएं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें